top-right

उत्पाद विवरण

धुरंधर एक उन्नत बायो आर्गेनिक मिश्रण है जिसमें Seaweed Extract, Humic Acid, Fulvic Acid, Amino Acids एवं Vitamins का संतुलित संयोजन है। यह पौधों की वृद्धि, जड़ विकास, पोषक तत्वों के अवशोषण तथा फसल की गुणवत्ता में सुधार करने में सहायक है।

लाभ

  • जड़ों का बेहतर विकास: ह्यूमिक और फुल्विक एसिड नई और सफेद जड़ों के विकास को मजबूत करते हैं, जिससे मिट्टी से पोषक तत्व आसानी से अवशोषित होते हैं।
  • तनाव से बचाव: सीवीड एक्सट्रैक्ट और अमीनो एसिड पौधों को बदलते मौसम, सूखापन और खारेपन से होने वाले तनाव से बचाते हैं।
  • प्रकाश संश्लेषण में सुधार: फुल्विक एसिड एवं विटामिन्स क्लोरोफिल निर्माण को बढ़ावा देते हैं, जिससे पत्तियों की हरियाली बढ़ती है और पीलापन दूर होता है।
  • उत्पादन एवं गुणवत्ता में वृद्धि: फलों के आकार, चमक एवं गुणवत्ता में सुधार करता है।

उपयोग विधि

सभी प्रकार की फसलों के लिए उपयुक्त।

ड्रिप, ट्रेंचिंग अथवा मिट्टी में प्रयोग हेतु।