top-right

उत्पाद विवरण

KV तेजस एक बायो-ऑर्गेनिक जाइम ग्रैन्यूल्स है, जो प्राकृतिक रूप से उपलब्ध प्रमुख एवं सूक्ष्म पोषक तत्व जैसे सीवीड एक्सट्रैक्ट, ह्यूमिक एसिड, फुल्विक एसिड, प्रोटीन एवं अमीनो एसिड से समृद्ध है।

यह एक आदर्श जैविक उत्पाद है, जो सभी प्रकार की फसलों एवं पौधों की बेहतर वृद्धि और अधिक उत्पादन के लिए उपयोगी है। यह फसल की गुणवत्ता, स्वाद तथा उत्पादन वृद्धि करने में सहायक है।

प्रमुख लाभ

  • बीजों के बेहतर अंकुरण एवं जड़ों के विकास के लिए मिट्टी की संरचना में सुधार करता है।
  • पोषक तत्वों को घुलनशील रूप में परिवर्तित कर पौधों के लिए उनकी उपलब्धता बढ़ाता है।
  • मिट्टी की उर्वरता, भौतिक गुणों एवं जल धारण क्षमता में सुधार करता है।
  • मिट्टी में लाभकारी सूक्ष्मजीवों की सक्रियता एवं संख्या बढ़ाता है।
  • फसल की गुणवत्ता, स्वाद एवं उत्पादन में सुधार करता है।

उपयोग विधि

8–10 किलोग्राम KV तेजस प्रति एकड़
समान रूप से खेत में बिखेरकर (ब्रॉडकास्टिंग विधि से) उपयोग करें।

उपयुक्त फसलें

धान, गेहूँ, मक्का, सोयाबीन, कपास, गन्ना, सब्जियाँ, फलदार वृक्ष एवं सभी प्रकार की कृषि एवं बागवानी फसलें।